EV , Electric Vehicle buying guide India 2026; आज हर तरफ़ EV की ही बातें हो रही हैं।
कोई कह रहा है “पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो गया, अब तो EV ही भविष्य है।”कोई बोल रहा है “सरकार सब्सिडी दे रही है, मौका हाथ से मत जाने दो।”और इसी शोर में एक आम आदमी कन्फ्यूज़ हो जाता है – अभी खरीदे या थोड़ा रुक जाए?
क्योंकि ये फैसला सिर्फ़ ट्रेंड का नहीं, रोज़मर्रा की ज़िंदगी का है।
आज हर दूसरा दोस्त कह रहा है – “EV ले ले, पेट्रोल का झंझट खत्म।”लेकिन मन में डर भी है – कहीं अभी ली और साल में सस्ती व बेहतर आ गई तो?चार्जिंग, बैटरी लाइफ, रीसेल वैल्यू… सवाल ही सवाल हैं।तो असली समझदारी क्या है – अभी EV लेना या थोड़ा रुक जाना?
EV लेने की जल्दी क्यों मच रही है… और क्या ये दबाव सही है?
आज EV एक फैशन जैसा बन गया है।ऑफिस में, सोसाइटी में, रिश्तेदारों में हर जगह कोई न कोई बता देता है कि उसने EV ले ली।ऊपर से न्यूज़, यूट्यूब और सोशल मीडिया रोज़ यही दिखाते हैं कि पेट्रोल अब और महंगा होगा।
ऐसे में डर बैठ जाता है कि अगर अभी नहीं लिया, तो बाद में पछताना पड़ेगा।
लेकिन सच्चाई ये है कि हर किसी की जरूरत और हालत अलग होती है।जो फैसला आपके दोस्त के लिए सही था, ज़रूरी नहीं आपके लिए भी वही सही हो।
अभी EV लेने वालों को रोज़मर्रा में क्या झेलना पड़ रहा है?
EV चलाना शांति और सस्ता ज़रूर लगता है, लेकिन सब कुछ परफेक्ट नहीं है।चार्जिंग की प्लानिंग रोज़ की आदत बन जाती है, जैसे मोबाइल चार्ज करना।अगर घर में पर्सनल पार्किंग और सॉकेट नहीं है, तो टेंशन और बढ़ जाती है।
रात को चार्ज नहीं किया तो सुबह ऑफिस जाते वक्त दिमाग घूमता है।
हाईवे ट्रिप या अचानक बाहर जाना हो तो रूट चार्जर के हिसाब से सोचने लगते हैं।कभी चार्जिंग स्टेशन बंद मिला, कभी लाइन लंबी तब EV प्यार कम और पछतावा ज़्यादा लगता है।
शोरूम कीमत के बाहर भी खर्च होते हैं – जो कोई नहीं बताता
EV लेते वक्त लोग सिर्फ़ शोरूम की कीमत देखते हैं।लेकिन असली खर्च बाद में धीरे-धीरे निकलता है।घर में चार्जर लगवाने का खर्च, वायरिंग अपग्रेड, मीटर लोड बढ़वाना सब जोड़िए।सोसाइटी में रहते हैं तो चार्जिंग की परमिशन भी एक सिरदर्द बन जाती है।बीमा महंगा पड़ता है, और कुछ पार्ट्स अभी भी सस्ते नहीं हैं।बैटरी वारंटी खत्म होने के बाद क्या होगा – ये डर हमेशा मन में रहता है।

अगर अभी ली… और 1–2 साल में गेम बदल गया तो?
यही सबसे बड़ा डर है।आज जो EV 300 km रेंज दे रही है, वो 2 साल बाद 450 km देने लगे तो?आज जो बैटरी टेक्नोलॉजी महंगी है, वो सस्ती और बेहतर हो जाए तो?तब लगेगा कि “काश थोड़ा रुक गया होता।”मोबाइल फोन की तरह EV भी तेज़ी से बदल रही है।आज का मॉडल 2 साल में पुराना फील देने लगता है ये डर बेकार नहीं है, क्योंकि टेक्नोलॉजी सच में बहुत तेज़ भाग रही है।
किस टाइप के लोगों के लिए अभी EV सच में समझदारी है?
अगर आपकी रोज़ की ड्राइव 30–60 km के बीच है, तो EV बहुत आराम देती है।ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना, मार्केट जाना – सब सस्ता पड़ता है।अगर आपके पास पर्सनल पार्किंग और घर पर चार्जिंग की सुविधा है, तो आधी टेंशन खत्म।और अगर आप 5–7 साल तक गाड़ी बदलने का प्लान नहीं रखते, तो EV ठीक है।लेकिन अगर आप लंबी दूरी ज़्यादा चलाते हैं,या हर हफ्ते हाईवे ट्रिप करते हैं, तो अभी थोड़ा रुकना समझदारी हो सकती है।
और अगर बजट बहुत टाइट है, तो अभी पेट्रोल गाड़ी ज़्यादा सुकून दे सकती है।